Tuesday, March 15, 2011

6.8 करोड़ में खरीदा दुनिया का सबसे महंगा कुत्ता!



बीजिंग। दुनिया भर में कुत्तों के शौकीनों की कमी नहीं है। मगर चीन के एक उद्योगपति ने तो सारी हदें ही तोड़ दीं। उन्होंने तिब्बती मास्टिफ प्रजाति के लाल रंग के कुत्ते को करीब दस लाख पौंड [6.8 करोड़ रुपये] में खरीदा है। होंग-डोंग नाम के इस कुत्ते को दुनिया का सबसे महंगा कुत्ता माना जा रहा है। उत्तरी चीन के एक अरबपति कोयला व्यापारी ने इसे खरीदा है।चीन में लाल रंग के तिब्बती मास्टिफ प्रजाति के कुत्ते को पवित्रता के साथ संपन्नता का प्रतीक माना जाता है। कहते हैं कि यह अपने मालिक के लिए धन लेकर आता है। लेकिन इस कुत्ते को यहां स्टेटस सिंबल भी माना जाता है। यहां लोग आभूषणों और कार की बजाय महंगे कुत्तों से अपना रुतबा दिखाते हैं।81 किलो का यह कुत्ता केवल चिकन और सूअर का मांस खाता है। कुत्ते को चीन के लजीज व्यंजन सी कुकंबर और एबेलोन भी बहुत पसंद है। विशेषज्ञों का कहना है कि मालिक को कुत्ते के लिए बड़ी सी जगह चाहिए क्योंकि यह बड़ा होने पर 286 पौंड [करीब 129 किलो] का हो जाता है।इस कुत्ते के ब्रीडर लू लियांग ने कहा, 'मेरा कुत्ता बहुत ही शानदार है। 11 महीने के होंग-डोंग की कीमत बिल्कुल सही लगाई गई है। वह इसके लायक है।'

0 comments:

Post a Comment