Monday, March 14, 2011

एक किस पर 120 कोड़े और चार साल की कैद


सउदी अरब। सार्वजनिक स्थान पर अपनी प्रेमिका को किस करने के आरोप में एक किशोर को चार साल कैद और 120 कोड़े लगाने की सजा दी गई है।ये घटना कातिफ के ओएसिस टाउन में घटी जहां एक मॉल में ये लड़का पहले तो अपनी प्रेमिका को बांहों में भरता है और फिर उसे किस करता है। उनकी इस गतिविधि को मॉल में लगे सी सी टी वी कैमरे ने कैद कर लिया। काबर अखबार के मुताबिक कोर्ट ने इस लड़के को चार साल कैद और 120 बार कोड़े लगाने का आदेश दिया। इसके साथ ही लड़के को उस मॉल में दो साल तक न जाने का आदेश दिया गया है। ये पता नही चल पाया है कि लड़की के साथ क्या बर्ताव किया गया।

0 comments:

Post a Comment